फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt accepts encounter specialist Pradeep Sharma resignation

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर का इस्तीफा मंजूर, शिवसेना से लड़ सकते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

Tue, 10 Sep 2019 06:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 10 Sep 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt accepts encounter specialist Pradeep Sharma resignation

महाराष्ट्र सरकार ने ‘इन्काउन्टर स्पेशलिस्ट’ पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा का इस्तीफा सोमवार को स्वीकार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शर्मा ने 35 साल की सेवा के बाद जुलाई 2019 में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। उस वक्त वह ठाणे में रंगदारी वसूली विरोधी प्रकोष्ठ के प्रमुख थे।

विज्ञापन


सूचनाओं के मुताबिक, शर्मा ने कथित रूप से 100 से ज्यादा अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। अधिकारी ने बताया, ‘गृह विभाग ने सोमवार को शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।’
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

हालांकि, शर्मा को अभी पेंशन जैसी सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि उन्होंने रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में महाराष्ट्र प्रशासनीक पंचाट (एमएटी) के फैसले को बांबे उच्च न्यायालय में चुनौती दी है और उसके फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम गिरोह के साथ कथित संबंधों और मुठभेड़ में उनकी कथित भूमिका को लेकर 2008 में शर्मा को नौकरी से निकाल दिया था। कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में 2013 में एक सत्र अदालत ने शर्मा को बरी कर दिया।


सरकार ने 2017 में उन्हें फिर से पुलिस बल में बहाल कर लिया। अटकलें हैं कि शर्मा शिवसेना में शामिल हो सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पालघर जिले के नाल्लासोपारा सीट से बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर के खिलाफ मैदान में उतरे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed