फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Governor Koshyari approved allocation of portfolios as proposed by Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, अजित को वित्त और अनिल देशमुख को गृह विभाग

Sun, 05 Jan 2020 12:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 Jan 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor Koshyari approved allocation of portfolios as proposed by Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे-अजित पवार-भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 30 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शनिवार शाम को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उद्धव ठाकरे की तरफ से मंत्रालयों के बंटवारे की सूची मंजूरी के लिए भेजी गई थी। जिसपर आज सुबह उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनिल देशमुश को गृह मंत्री बनाया गया है। यहां जानिए कौन सी पार्टी को कौन-कौन से मंत्रालय मिले
विज्ञापन

एनसीपी को मिले ये विभाग

अनिल देशमुख- गृह विभाग
अजित पवार- वित्त और योजना मंत्रालय, मराठी भाषा का मंत्रालय
जयंत पाटिल- सिंचाई विभाग
छगन भुजबल- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
दिलीप वल्से पाटिल- आबकारी और श्रम मंत्रालय
जीतेंद आव्हाद- आवास
राजेश टोपे- स्वास्थ्य
राजेंद्र शिंगणे- खाद्य एवं औषधि प्रशासन
धनंजय मुंडे- सामाजिक न्याय

कांग्रेस की झोली में आए ये विभाग

नितिन राउत- ऊर्जा
बालासाहेब थोराट- राजस्व
वर्षा गायकवाड़- स्कूली शिक्षा
यशोमति ठाकुर- महिला और बाल कल्याण
केसी पाडवी - आदिवासी विकास
सुनील केदार- डेयरी विकास व पशुसंवर्धन
विजय वड्डेटीवार- ओबीसी कल्याण
असलम शेख- कपड़ा, बंदरगाह
अमित देशमुख- स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति
अशोक चव्हाण- लोक निर्माण मंत्रालय (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर)
नवाब मलिक- अल्पसंख्यक विकास और औकफ, कौशल विकास और उद्यमिता

शिवसेना के हिस्से आए ये विभाग

उद्धव ठाकरे- सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, कानून और न्यायपालिका और अन्य विभागों के मंत्रालय
आदित्य ठाकरे- पर्यावरण, पर्यटन
एकनाथ शिंदे- नगरविकास मंत्रालय
सुभाष देसाई- उद्योग
संजय राठोड़- वन
दादा भुसे- कृषि
अनिल परब- परिवहन, संसदीय कार्य
संदीपान भुमरे- रोजगार हमी (ईजीएस)
शंकरराव गडाख- जल संरक्षण
उदय सामंत- उच्च व तकनीकी शिक्षा
गुलाब राव पाटिल- जलापूर्ति
अब्दुल सत्तार- राजस्व, ग्रामीण विकास, बंदरगाह भूमि विकास और विशेष सहायता राज्य मंत्री

मंत्रालय का बंटवारा होने पर आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मुझे पर्यटन और पर्यावरण विभाग दिया गया है। हम पर्यटन के जरिए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। मैं कल की बैठक के बाद अपना मंत्रालय संभाल लूंगा।'




शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में मंत्रियों के विभागों के वितरण को लेकर चर्चा की थी। उद्धव ठाकरे ने नवंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed