{"_id":"6031803b436d00773a70a55d","slug":"maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-vs-cm-uddhav-thackeray-politics-behind-helicopter-rides","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजभवन से नहीं उड़ रहा है सीएम ठाकरे का हेलिकॉप्टर, राज्यपाल को विमान की अनुमति नकारने के बाद बढ़ा मनमुटाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब राजभवन से नहीं उड़ रहा है सीएम ठाकरे का हेलिकॉप्टर, राज्यपाल को विमान की अनुमति नकारने के बाद बढ़ा मनमुटाव
Sun, 21 Feb 2021 03:03 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे- भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विमान अब राजभवन के हेलीपैड से नहीं उड़ रहा है। ऐसी चर्चा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन से हेलिकॉप्टर की उड़ान को थोड़े दिनों के लिए रोक दिया है। इसके चलते मुख्यमंत्री ठाकरे का हेलिकॉप्टर अब राजभवन की बजाय महालक्ष्मी स्थित रेसकोर्स स्थित हेलीपैड से उड़ाने भरने लगा है।
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के मलबार हिल स्थित राजभवन में हेलीपैड बनाया गया है, जहां से राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्री सरकारी हेलिकॉप्टर से उड़ान भरते हैं। बीते सप्ताह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देहरादून जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने सरकारी विमान के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी थी, इसके चलते विमान में सवार होने के बाद राज्यपाल को 15 मिनट में ही नीचे उतरना पड़ा था और फिर दूसरे विमान से वह देहरादून गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच नया विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय को लगा कि इसके जवाब में राज्यपाल राजभवन से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने पर रोक लगा सकते हैं। इसलिए इस विवाद के दूसरे दिन से ही मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रेसकोर्स से उड़ने लगा है।
विज्ञापन
राज्यपाल से बढ़े मनमुटाव के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने पहले जव्हार और फिर शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किले पर जाने के लिए रेसकोर्स से ही उड़ान भरी।