फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government will bear cost treatment Lumpy skin disease VIP vehicle numbers Price hike Updates

Maharashtra: लंपी से प्रभावित मवेशियों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, फॉक्सकॉन विवाद पर विपक्ष को फटकार

Fri, 16 Sep 2022 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

अधिसूचना के अनुसार चार पहिया वाहन के लिए ‘0001’ नंबर लेने के लिए प्रस्तावित शुल्क पांच लाख रुपये होगा। इससे पहले यह तीन लाख रुपये था।

विज्ञापन
Maharashtra government will bear cost treatment Lumpy skin disease VIP vehicle numbers Price hike Updates
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

लंपी वायरस से प्रभावित मवेशियों के इलाज का पूरा खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी। इसके साथ राज्य सरकार सभी जिलों को लंपी वायरस के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं का 'ड्रग्स बैंक' मुहैया कराएगी। महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री ने इस बात का एलान किया है।

विज्ञापन


इस बीच गुजरात सरकार की ओर से वेदांत-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना का समर्थन करने पर हो रही आलोचना के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को फटकार लगाई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी राज्य पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। वह भी भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान कोई भी सब्सिडी लेने के लिए 10 फीसदी कमीशन देना पड़ता था।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना का नाम लिए बिना फडणवीस ने पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार ने राज्य में रिफाइनरी जैसी बड़ी परियोजनाओं का विरोध किया। इस परियोजना से महाराष्ट्र अन्य राज्यों के मुकाबले दस साल आगे जा सकता था। फडणवीस ने ठाकरे पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और मुंबई मेट्रो-तीन परियोजना को रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIP नंबर के लिए शुल्क बढ़ाने की तैयारी
इस बीच महाराष्ट्र के परिवहन विभाग ने नए वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए शुल्क में वृद्धि को लेकर एक मसौदा अधिसूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक, अधिसूचना के अनुसार चार पहिया वाहन के लिए ‘0001’ नंबर लेने के लिए प्रस्तावित शुल्क पांच लाख रुपये होगा। इससे पहले यह तीन लाख रुपये था। तिपहिया और दोपहिया वाहन के लिए यह नंबर लेने पर एक लाख रुपये शुल्क लगेगा। यह फिलहाल 50 हजार रुपये में मिल जाता है।

मसौदा अधिसूचना के अनुसार, मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक में चार या उससे अधिक पहिए वाले वाहन के लिए यह शुल्क मौजूदा चार लाख की जगह छह लाख रुपये होगा। यहां  0001 की मांग सबसे ज्यादा होती है। सीरीज से बाहर के वीआईपी नंबर के लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव है।


इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंड्रस्टीज लिमिटेड ने 13.14 करोड़ रुपये कीमत वाली रॉल्स रॉयस कार खरीदी थी। कंपनी ने इस कार के लिए सीरीज से बाहर के वीआईपी नंबर के लिए 12 करोड़ रुपये अदा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed