फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government says Arthur Road jail are good enough for Vijay Mallya

विजय माल्या के लिए तैयार है मुंबई की ऑर्थर रोड जेल

Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई Updated Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government says Arthur Road jail are good enough for Vijay Mallya
vijay mallya

 भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल तैयार है। महाराष्ट्र सरकार ने इस आशय की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटिश कोर्ट में कहा था कि भारत की जेल उसके रहने लायक नहीं हैं। इसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार ने यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। सरकार ने ऑर्थर रोड जेल की यूनिट 12 की तस्वीर भी भेजी है, जिसे पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब के लिए खास तौर से बनाया गया था।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ब्रिटेन से विजय माल्या को भारत लाने की फिराक में है, लेकिन माल्या किसी भी प्रकार से भारत प्रत्यर्पण से बचना चाहता है। इसलिए उसने भारतीय जेलों की भयानक दुर्दशा का रोना रोया है। महाराष्ट्र के एडीजी (जेल) बीके उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने कहा कि जेल मैन्युअल के हिसाब से सभी सुविधाएं आर्थर रोड जेल की यूनिट-12 में मौजूद हैं।
विज्ञापन

माल्या प्रत्यर्पण मामले में भारत 3 नवंबर से पहले देगा जवाबः विदेश मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या के वकील ने यूके की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि उसके मुवक्किल को विशेष सुविधाओं की जरूरत है और भारत की जेल उसके लायक नहीं हैं। वकील ने कहा था कि माल्या के लिए वेस्टर्न टॉयलेट, एसी और मेडिकल सुविधाएं आवश्यक हैं, जो भारत की जेलों में उपलब्ध नहीं हैं। इसका जवाब देने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिसमें आतंकी कसाब को रखा गया था वह कोठरी माल्या के लिए तैयार है। इसमें वेस्टर्न टॉयलेट भी है।

लंदन में ठाठ काट रहा माल्या, देश में कस रहा शिकंजा, 100 करोड़ के शेयर जब्त
 विजय माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस पर 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। माल्या दो मार्च 2016 को देश छोड़कर भाग गया था और तब से लंदन में रह रहा हैं। सीबीआई ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। एक आईडीबीआई बैंक से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed