फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government has reduced the security of 25 MVA leaders

Maharashtra: सत्ता बदलते ही शिंदे सरकार ने दिया गठबंधन महा विकास आघाड़ी को झटका, हटाई 25 नेताओं की सुरक्षा

Sat, 29 Oct 2022 12:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 12:53 AM IST
सार

सुरक्षा गंवाने वालों में कई पूर्व कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन
Maharashtra government has reduced the security of 25 MVA leaders
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में एक समय राज करने वाले गठबंधन महा विकास अघाड़ी के सत्ता से जाते ही शिंदे सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सरकार ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन


साथ ही इन नेताओं को इनके घरों या एस्कॉर्ट के बाहर स्थायी पुलिस सुरक्षा भी नहीं दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर नए सिरे से आकलन किया है जिसके बाद हटाने का फैसला किया गया है। सुरक्षा गंवाने वालों में कई पूर्व कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार और उनकी बेटी और बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले सहित उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है, लेकिन जयंत पाटिल, छगन भुजबल और जेल में बंद अनिल देशमुख सहित कुछ अन्य राकांपा नेताओं की सुरक्षा हटा दी गई है। पाटिल, भुजबल और देशमुख पूर्व में गृह मंत्री रह चुके हैं। राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि उद्धव ठाकरे के निजी सचिव और भरोसेमंद सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को 'वाई-प्लस-एस्कॉर्ट' कवर दिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार (एनसीपी) और साथी राकांपा नेता दिलीप वालसे- पाटिल, जो पिछली एमवीए सरकार में गृह मंत्री थे, उनको भी 'वाई-प्लस-एस्कॉर्ट' कवर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नवाब मलिक, अनिल देशमुख, विजय वडेट्टीवार, बालासाहेब थोराट, नाना पटोले, भास्कर जाधव, सतेज पाटिल, धनजय मुंडे, सुनील केदारे, नरहरि जिरवाल और वरुण सरदेसाई जैसे नेताओं के वर्गीकृत कवर को हटा दिया गया है।अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed