फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government give contract to ram sutar firm for new shivaji statue in rajkot fort

Maharashtra: शिवाजी महाराज की जिस प्रतिमा के ढहने पर हुआ था विवाद, उसका ठेका राम सुतार की कंपनी को दिया गया

Sat, 14 Dec 2024 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Dec 2024 12:19 PM IST
सार

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को नई प्रतिमा के निर्माण का ठेका दिया गया है। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने शनिवार को बताया कि नई प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी, जिसे 10 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
maharashtra government give contract to ram sutar firm for new shivaji statue in rajkot fort
शिवाजी महाराज की प्रतिमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने मालवन के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा फिर से लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने 60 फुट ऊंची नई प्रतिमा बनाने का ठेका प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को दिया है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही राजकोट किले में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई थी, जिसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी और इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी माफी मांगने की मांग की गई थी। अब नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने फिर से प्रतिमा स्थापित करने की शुरुआत कर दी। 
विज्ञापन


60 फुट ऊंची होगी नई प्रतिमा
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार की फर्म को नई प्रतिमा के निर्माण का ठेका दिया गया है। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने शनिवार को बताया कि नई प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी, जिसे 10 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा में शिवाजी महाराज हाथ में तलवार उठाए खड़े होंगे। अनिल सुतार ने कहा कि, 'प्रतिमा के लिए करीब 40 टन कांस्य और 28 टन स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे छह महीने में पूरा किया जाएगा।' 
विज्ञापन


प्रतिमा ढहने पर हुआ था राजनीतिक विवाद
उल्लेखनीय है कि बीते साल 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका में स्थित राजकोट किले मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई थी। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया था। इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर घटिया प्रतिमा बनाकर 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक का अपमान करने का आरोप लगाया था। इस प्रतिमा के ढहने के बाद पुलिस ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे, सलाहकार चेतन पाटिल और मूर्तिकार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सरकार ने भव्य प्रतिमा के निर्माण के लिए एक समिति गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed