{"_id":"616190fb8ebc3e05d17878e2","slug":"maharashtra-government-announces-a-special-incentive-of-rs-1-21-lakhs-each-for-resident-doctors-treating-covid-19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफा: महाराष्ट्र सरकार का एलान, कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे स्थानीय डॉक्टरों को मिलेंगे 1.21 लाख रुपये ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोहफा: महाराष्ट्र सरकार का एलान, कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे स्थानीय डॉक्टरों को मिलेंगे 1.21 लाख रुपये
Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
सार
कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों को महाराष्ट्र सरकार ने तोहफा दिया है। इन डॉक्टरों को 1.21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
मुंबई का एक अस्पताल जहां कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। ठाकरे सरकार ने सभी सरकारी और म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए 1.21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र देश में अव्वल रहा था। जब कोरोना संक्रमण पीक पर था, यहां सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे थे। देश में सबसे अधिक मौतें भी इसी राज्य में हुई है। हालांकि, वर्तमान में केरल में ही सबसे अधिक केस आ रहे हैं। महाराष्ट्र में स्थिति पहले के मुकाबले काफी सुधरी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें
कोरोना माहामारी की दूसरी लहर की शुरुआत को एक मार्च 2021 से माना जाए, तो उसके बाद से करीब 2.90 लाख मौतें हो चुकी हैं, जबकि एक मार्च 2021 से पहले यानी पहली लहर में देश में कोरोना से 1.57 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं। देश में अब तक 4.5 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा करीब 1.39 लाख मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।
विज्ञापन
Maharashtra Government announces a special incentive of Rs 1.21 lakhs each for resident doctors treating COVID-19 patients in all government and municipal medical colleges pic.twitter.com/8ypvZkWcUn
— ANI (@ANI) October 9, 2021विज्ञापन