फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra girl Shreya Siddanagowda gets Kerala man sachin arms

भारत में हुआ एशिया का सबसे दुर्लभ ऑपरेशन, लड़की को लगाए लड़के के हाथ

Fri, 29 Sep 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra girl Shreya Siddanagowda gets Kerala man sachin arms
श्रेया सिद्दागौड़ा। - फोटो : फेसबुक
महाराष्ट्र के पुणे में एक 19 साल की लड़की को जैसे नई जिंदगी मिल गई है। उस लड़की ने दोनों हाथ एक एक्सीडेंट में गंवा दिए थे। अब उसको एक लड़के के डोनेट किए हुए आर्म (कोहनी के नीचे के हाथ) लगाए गए हैं जिससे आने वाले दिनों में लड़की खुद अपने काम कर पाएगी। 
विज्ञापन


जिस लड़की की यहां बात हो रही है उसका नाम श्रेया है। 19 साल की श्रेया ने एक बस एक्सीडेंट में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। यह हादसा पिछले साल हुआ था। हादसे के बाद श्रेया को कॉलेज भी छोड़ना पड़ गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...तो ऐसे प्राइवेट अस्पतालों में बनते हैं लंबे चौड़ें बिल, ये हैं कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेया के पिता टाटा मोटर्स में सीनियर मैनेजर हैं। उन्होंने इस सबको एक चमत्कार जैसा बताया। परिवार को उम्मीद है कि अब श्रेया अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर पाएगी।

किसके हाथ लगाए गए?

Maharashtra girl Shreya Siddanagowda gets Kerala man sachin arms
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्रेया को सचिन नाम के लड़के के आर्म लगाए गए हैं। 20 साल के सचिन की एक बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने ऑर्गन दान करने का मन बनाया। हालांकि, सचिन की मां इस बात के लिए राजी नहीं थीं।

ऑपरेशन के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए श्रेया ने बताया अगर आपके पास बहुत वक्त तक हाथ ना रहें तो नए हाथों का बोझ उठाना काफी भारी सा लगता है। लेकिन मेरे लिए यह ढेर सारी खुशी वाला पल है।

श्रेया का ऑपरेशन कोच्ची के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने किया। 13 घंटे के इस ऑपरेशन को 20 सर्जन और 16 अन्य लोगों की टीम ने किया। यह एशिया का पहला ऐसा अपर आर्म ट्रांसप्लांट है जिसमें लड़की को लड़के के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed