फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Gadkari, Congress MLA and Shiv Sena leader gathered at Sharad Pawars house, new khichdi being cooked or just a courtesy meeting?

महाराष्ट्र में सुगबुगाहट : पीएम मोदी से मिले पवार, इससे पहले एनसीपी प्रमुख के घर जाकर मिले थे गडकरी

Wed, 06 Apr 2022 02:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है। अपनी पुरानी साथी शिवसेना द्वारा दो साल पहले साथ छोड़ने व उसके धुर विरोधी दलों कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी एमवीए सरकार बनाने के बाद से उसकी गठबंधन सरकार से तकरार जारी है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Gadkari, Congress MLA and Shiv Sena leader gathered at Sharad Pawars house, new khichdi being cooked or just a courtesy meeting?
पीएम मोदी और शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र को लेकर एक बार फिर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अपने गृह राज्य की सियासत में सक्रिय होने की खबरों के बीच बीती रात राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित निवास पर रात्रिभोज हुआ। इसमें गडकरी के अलावा कांग्रेस विधायक व शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद थे। इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी व राकांपा प्रमुख पवार के बीच यह मुलाकात करीब 20 मिनट चली। महाराष्ट्र विधानसभा के पहली बार निर्वाचित विधायकों को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण में शामिल होने दिल्ली बुलाया गया है। इस मौके पर शरद पवार ने इन्हें मंगलवार रात डिनर पर आमंत्रित किया था। यह प्रशिक्षण 5 व 6 अप्रैल को रखा गया है। मंगलवार शाम को राज्यसभा सदस्य राउत ने इन विधायकों को अपने निवास पर चाय पर बुलाया था। महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि इस मौके पर हमने भी रात्रिभोज रखा। ये सब मात्र सौजन्य भेंट है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है। अपनी पुरानी साथी शिवसेना द्वारा दो साल पहले साथ छोड़ने व उसके धुर विरोधी दलों कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी एमवीए सरकार बनाने के बाद से उसकी गठबंधन सरकार से तकरार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस के असंतुष्टों पर भाजपा की नजर
उधर, भाजपा की नजर कांग्रेस के असंतुष्टों पर है। बीते दिनों 25 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गठबंधन सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों द्वारा उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। यदि उनकी नाराजगी और बढ़ती है और वे बगावत पर उतरते हैं तो भाजपा उन्हें अपने पाले में लेने में देर नहीं करेगी। 

जहां तक सवाल शिवसेना का है तो उसका व भाजपा का मेल अभी मुश्किल नजर आता है। उधर राकांपा भी अपने कई नेताओं के जांच एजेंसियों के घेरे में होने को लेकर केंद्र से खफा है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री नवाब मलिक पर शिकंजा कसा जा चुका है तो शिवसेना सांसद संजय राउत की भी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। 


राज ठाकरे के सक्रिय होने से हलचल
उधर, जहां भाजपा की ओर से नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सक्रियता बढ़ाई है, वहीं, शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 'मनसे' के प्रमुख राज ठाकरे भी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। लंबे अरसे बाद उन्होंने मस्जिदों में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जाने पर आपत्ति जताते हुए इन पर कार्रवाई की मांग की है। इन हालातों से लग रहा है कि महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed