फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra First test of Uddhav Raj Thackeray strength before local body elections fight best credit society

Maharashtra: स्थानीय निकाय से पहले उद्धव-राज ठाकरे की ताकत का पहला इम्तिहान, दोनों भाई साथ लड़ेंगे ये चुनाव

Sun, 10 Aug 2025 09:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 10 Aug 2025 09:41 PM IST
सार

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने BEST क्रेडिट सोसायटी चुनाव में साथ उतरने का फैसला किया है। दोनों दलों ने ‘उत्कर्ष पैनल’ बनाया, जिसमें 21 सदस्य हैं। यह चुनाव 18 अगस्त को होगा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गठबंधन का पहला परीक्षण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra First test of Uddhav Raj Thackeray strength before local body elections fight best credit society
मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मिलकर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) क्रेडिट सोसायटी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह कदम स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच राजनीतिक नजदीकी का संकेत माना जा रहा है। दोनों ने मिलकर ‘उत्कर्ष पैनल’ बनाया है, जो 18 अगस्त को होने वाले चुनाव में मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन


इस पैनल में कुल 21 सदस्य हैं, जिनमें 18 शिवसेना (यूबीटी) से, दो मनसे से और एक अनुसूचित जाति-जनजाति संघ से है। यह जानकारी बेस्ट कामगार सेना के प्रमुख सुहास सामंत ने दी। उन्होंने बताया कि क्रेडिट सोसायटी फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) के नियंत्रण में है और इसके सदस्य बेस्ट के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


क्या है ये क्रेडिट सोसायटी चुनाव?
मुंबई की बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) क्रेडिट सोसायटी चुनाव, बेस्ट उपक्रम के कर्मचारियों की सहकारी ऋण समिति का वार्षिक चुनाव है, जिसमें केवल सोसायटी के सदस्य कर्मचारी ही मतदान करते हैं। यह सहकारी संस्था कर्मचारियों को कर्ज, बचत और अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराती है। चुनाव से यह तय होता है कि सोसायटी के संचालन और वित्तीय फैसलों की बागडोर किस पैनल के हाथ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'चकमा देकर पाकिस्तान की कैद से हुए थे फरार', 1971 युद्ध के वीर वायु योद्धा डीके पारुलकर का निधन

मनसे की सीमित ताकत, लेकिन साझा मंच
बेस्ट में मनसे की ताकत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह गठजोड़ दोनों दलों को एक साझा मंच देगा। नेताओं का मानना है कि यह साझेदारी स्थानीय निकाय चुनावों में एक साथ आने की दिशा में पहला कदम हो सकती है। सुहास सामंत ने कहा कि क्रेडिट सोसायटी चुनाव दोनों दलों के गठबंधन का ‘ट्रायल रन’ साबित हो सकता है।


ये भी पढ़ें- 'दो बार वोट डालने वाले दावे के दस्तावेज पेश करें', मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से मांगे सबूत

बेस्ट को बचाने का साझा मकसद
सामंत ने आरोप लगाया कि महायुति सरकार बेस्ट को बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ का मुख्य उद्देश्य बेस्ट को बचाने के लिए दोनों भाइयों (उद्धव और राज ठाकरे) को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल राजनीति नहीं, बल्कि बेस्ट कर्मचारियों और मुंबई की जनता के हित में है।

18 अगस्त को होगी अहम परीक्षा
बेस्ट क्रेडिट सोसायटी का चुनाव 18 अगस्त को होगा और इसका नतीजा दोनों दलों की साझेदारी की ताकत का पहला संकेत देगा। यदि यह प्रयोग सफल होता है, तो भविष्य में यह गठजोड़ महानगरपालिका चुनावों और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों तक फैल सकता है। फिलहाल, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में इस नए गठबंधन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed