फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: FIR registered against SP MLA Abu Azmi with 18 people for violating Covid19 rules

महाराष्ट्र: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर सपा विधायक अबू आजमी समेत 18 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 09 Aug 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 01:49 AM IST
सार

  • विधायक आजमी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का किया उल्लंघन 
  • महाराष्ट्र पुलिस ने सपा के एक कार्यकर्ता के पास से तलवार भी बरामद की

विज्ञापन
Maharashtra: FIR registered against SP MLA Abu Azmi with 18 people for violating Covid19 rules
abu azmi

विस्तार

जन्मदिन के उत्सव के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी और उनकी पार्टी के 17 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। महाराष्ट्र पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आजमी पर आरोप है कि उन्होंने उपनगरीय गोवंडी इलाके में कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर अपना जन्मदिन मनाने के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन किया। आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, विधायक ने रविवार को शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में विभिन्न स्थानों पर अपने पार्टी समर्थकों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। जन्मदिन के उत्सव के दौरान लोग कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए देखे गए। उनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन जगहों पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने सपा के एक कार्यकर्ता के पास से तलवार भी बरामद की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के अलावा शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed