फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Devendra Fadnavis attacks Uddhav Thackeray government on relief package in situation of lockdown

महाराष्ट्र: लॉकडाउन जैसी स्थिति में राहत पैकेज पर देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर बोला हमला

Thu, 15 Apr 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 02:32 AM IST
सार

  • राज्य सरकार ने राहत पैकेज में केंद्रीय योजनाओं को भी अपनी योजना के रूप में घोषित किया है
  • वहीं, लोगों को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में कोई छूट नहीं मिली है

विज्ञापन
Maharashtra: Devendra Fadnavis attacks Uddhav Thackeray government on relief package in situation of lockdown
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना से सबसे ज्यादा बेहाल महाराष्ट्र में बुधवार की रात 8 बजे से 1 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। इस दौरान पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगा और किसी को भी बिना वजह घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 4576 करोड़ का राहत पैकेज भी घोषित किया है जिसको लेकर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय योजनाओं को अपनी योजना घोषित की
फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने राहत पैकेज में केंद्रीय योजनाओं को भी अपनी योजना के रूप में घोषित किया है। वहीं, लोगों को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में कोई छूट नहीं मिली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों, संपत्ति कर या जीएसटी में कोई छूट नहीं दी है।
विज्ञापन


इसी तरह सैलून संचालकों, छोटे कारोबारियों, फूल विक्रेताओं, किसानों और 12 बलूतदारों आदि के लिए कोई वित्तीय सहायता की घोषणा नहीं की गई है। ठाकरे सरकार का राहत पैकेज ऊंट के मुंह मे जीरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये के आरक्षित कोष का तत्काल उपयोग कर इसका इस्तेमाल और अधिक बिस्तरों के बंदोबस्त तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद में होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed