{"_id":"6184e26d2f07af705d163ba2","slug":"maharashtra-deputy-cm-ajit-pawar-suffering-from-corona-s-symptoms-covid-19-reports-of-four-people-including-two-drivers-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार में कोरोना के लक्षण, दो ड्राइवर समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार में कोरोना के लक्षण, दो ड्राइवर समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
Fri, 05 Nov 2021 01:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:39 PM IST
सार
डिप्टी सीएम अजित पवार में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। वह उन ड्राइवरों के संपर्क में थे, जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
अजीत पवार, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के दो ड्राइवर समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं उनके संपर्क में आने से खुद अजित पवार में भी कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। खुद एनसीपी चीफ शरद पवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
इससे पहले उनके दो ड्राइवर और कार्यालय में काम करने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शरद पवार ने बताया कि अजित पवार ने कोरोना की जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया है और बचाव के सभी प्राथमिक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
देश में आज आए 12,729 कोरोना मरीज
देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 12,729 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 221 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। वहीं 12,165 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। इसके बाद अब कुल सक्रिय संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1,48,922 हो गई है।
विज्ञापन