फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy Chief Minister says Congress a sinking ship Azad raised valid issues during exit

Ghulam Nabi Azad Resignation: देवेंद्र फडणवीस बोले- कांग्रेस एक डूबता जहाज, आजाद ने उठाए वाजिब मुद्दे

Sat, 27 Aug 2022 05:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 05:17 PM IST
सार

नागपुर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पता है कि इस डूबते हुए जहाज को बचाया नहीं जा सकता, वे इस स्थिति से बचने के लिए अलग-अलग फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy Chief Minister says Congress a sinking ship Azad raised valid issues during exit
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को 'डूबता हुआ जहाज' बताते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से बाहर निकलते समय वाजिब मुद्दे उठाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस एक डूबता जहाज
नागपुर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पता है कि इस डूबते हुए जहाज को बचाया नहीं जा सकता, वे इस स्थिति से बचने के लिए अलग-अलग फैसले ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'मुझे लगता है कि आजाद द्वारा उठाए गए कुछ सवाल वैध थे। हालांकि, यह उनका आंतरिक मामला है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।'
विज्ञापन


उद्धन गुट पर भी कसा तंज
गौरतलब है कि मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ शिवसेना ने गठबंधन करने का फैसला लिया है। शिवसेना के इस फैसले पर भी देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब किसी के विनाश या पतन का समय आता है, तो कोई बुद्धिमानी से सोचने में विफल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दशहरा नजदीक आने के साथ ही शिवसेना के दोनों धड़ों के त्योहार के दौरान वार्षिक रैली के लिए अनुमति लेने की संभावना है। शिवसेना पारंपरिक रूप से मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा रैली करती है। इसे लेकर सवाल, क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी समूहों को मुंबई में रैली के लिए अनुमति दी जाएगी पर फडणवीस ने कहा कि आयोजनों को अनुमति नियमों के अनुसार दी जाएगी। इस सरकार में नियमें का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। 

पत्र लिखकर दे दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वो काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह  भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी।आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव संपन्न नहीं हुए। गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।


गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष (2013) बनने के बाद पुरानी कांग्रेस को खत्म कर दिया गया, जिसके कारण धीरे-धीरे पार्टी के जमीनी नेता दूर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को सलाह दी है कि इस समय कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा कांग्रेस जोड़ो यात्रा की आवश्यकता है। आजाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपरिपक्व और बचकाना बताते हुए और पार्टी के शीर्ष पर एक गैर-गंभीर व्यक्ति को थोपने" का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed