{"_id":"5f45fd958ebc3eabed24c712","slug":"maharashtra-death-toll-rises-building-collapse-incident-in-raigad-rescue-operation-still-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ इमारत हादसा: 40 घंटे के बाद बचाव कार्य पूरा, 15 लोगों की मौत, 60 से अधिक बचाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रायगढ़ इमारत हादसा: 40 घंटे के बाद बचाव कार्य पूरा, 15 लोगों की मौत, 60 से अधिक बचाए गए
Wed, 26 Aug 2020 12:09 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Building collapse incident in Raigad
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए इमारत हादसे के बाद जारी राहत व बचाव कार्य 40 घंटे के बाद बुधवार को समाप्त हो गया। इस हादसे में मलबे में दबे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोगों को बचाया गया। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासर ने बताया कि बुधवार दोपहर को बचाव अभियान रोक दिया गया, क्योंकि इमारत हादसे में सभी लापता 17 लोगों का पता चल गया था।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के महाड स्थित काजलपुरा इलाके की तारिक गार्डन इमारत सोमवार की शाम भरभरा कर ढह गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से 60 से अधिक लोग बचाए गए थे। एनडीआरएफ की तीन टीमों के अलावा फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे थे। मलबे में दबे चार साल के मोहम्मद नदीम बांगी के अलावा 60 साल के मेहरूनिसा अब्दुल हमीद काजी को एनडीआरएफ की टीम ने जीवित बाहर निकाल लिया। दोनो सुरक्षित हैं और इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं, उन्हें भी कुछ मदद दी जानी चाहिए इसलिए हम इसे मंत्रिमंडल के सामने रखेंगे। हम इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बहुत खराब है और हाथों से टूट रही है।
दस साल पुरानी थी इमारत
पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी। अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे। एनडीआरएफ ने बताया कि सोमवार शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई।