फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Couple charred to death as sulphur-laden truck hits rickshaw in reverse motion triggers fire

महाराष्ट्र : गंधक लदे ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर के बाद लगी आग, दंपति की जलकर मौत

Thu, 20 Jan 2022 03:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 03:51 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हादसा अंबरनाथ-पूर्वी इलाके में एक नाले के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला दंपति ऑटोरिक्शा में सवार था। 

विज्ञापन
Maharashtra Couple charred to death as sulphur-laden truck hits rickshaw in reverse motion triggers fire
सड़क हादसे में दंपति की जलकर मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ बस्ती में एक 62 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की जलकर मौत हो गई। बुधवार दोपहर तरल गंधक से लदा एक ट्रक ढलान पर पीछे की ओर चला गया और एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसके चलते एक दंपति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हादसा अंबरनाथ-पूर्वी इलाके में एक नाले के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला दंपति ऑटोरिक्शा में सवार था। पुलिस उपायुक्त (यातायात) बालासाहेब पाटिल ने कहा , 'ट्रक अंबरनाथ से शील की ओर जा रहा था। नाले के पास, उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई और ढलान के कारण पीछे की ओर जाने लगा। इस दौरान उसने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटोरिक्शा का ईंधन टैंक फट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद ट्रक में रखे गंधक में भी आग लग गई और ऑटोरिक्शा में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय वासुदेव भोइर और उनकी पत्नी गुलाब भोइर (57) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस और अंबरनाथ नगर परिषद के दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।


दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना शाम चार बजे से कुछ पहले की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक और ऑटोरिक्शा के अलावा एक कार में भी आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed