फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra congress Vijay Wadettiwar said Scrutiny of Laadki Bahin beneficiaries proves was for votes

Maharashtra: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना पर रार! विपक्ष का आरोप- ये योजना सिर्फ वोटों के लिए

Sat, 04 Jan 2025 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Jan 2025 02:45 PM IST
सार

इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एलान किया था कि सरकार फर्जी लाभार्थियों के बारे में मिल रहीं शिकायतों का समाधान करेगी और सत्यापन के लिए आयकर और परिवहन विभागों से जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
maharashtra congress Vijay Wadettiwar said Scrutiny of Laadki Bahin beneficiaries proves was for votes
vijay wadettiwar - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना अपनी शुरुआत के बाद से ही लगातार चर्चा में है। अब एक बार फिर इसे लेकर रार छिड़ गई है। दरअसल सरकार ने योजना की जांच कराने की बात कही है। जिस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों की जांच करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से साबित होता है कि ये योजना सिर्फ विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए थी। वडेट्टीवार ने दावा किया कि जब पिछले साल चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की गई थी, तो सरकार ने लाभार्थियों के लिए मानदंडों में ढील दी थी।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर शुरू हुई बयानबाजी
कांग्रेस नेता ने कहा, 'महायुति गठबंधन महिलाओं से वोट चाहता था और अब सरकार कह रही है कि लाभार्थियों की जांच की जाएगी। कई लाभार्थियों को सूची से हटा दिया जाएगा। ये गलत है। संबंधित मंत्री ने यह भी कहा कि अन्य सरकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इससे साफ है कि यह योजना केवल वोट के लिए थी।'
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एलान किया था कि सरकार फर्जी लाभार्थियों के बारे में मिल रहीं शिकायतों का समाधान करेगी और सत्यापन के लिए आयकर और परिवहन विभागों से जानकारी मांगी गई है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सरकार जांच का आदेश नहीं दे रही है, बल्कि सिर्फ स्थानीय सरकारी कार्यालयों में दर्ज शिकायतों का समाधान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई थी लाडकी बहिन योजना
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत में लाडकी बहिन योजना गेमचेंजर साबित हुई और इस योजना के आधार पर महायुति गठबंधन को महिलाओं का बंपर वोट मिला और गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। पिछले साल अगस्त में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी और इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed