फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress suspends Ashish Deshmukh from the party for 6 years for anti party comments

Maharashtra: कांग्रेस ने आशीष देशमुख को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी टिप्पणी करने पर की कार्रवाई

Wed, 24 May 2023 04:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 May 2023 04:25 PM IST
सार

आशीष देशमुख ने कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra Congress suspends Ashish Deshmukh from the party for 6 years for anti party comments
Ashish Deshmukh - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक आशीष देशमुख को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व विधायक आशीष देशमुख पर बड़ी कार्रवाई की है। आशीष देशमुख को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


राहुल गांधी और नाना पटोले के खिलाफ की थी बयानबाजी
आशीष देशमुख ने कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया था। देशमुख ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "मोदी उपनाम" टिप्पणी पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक हैं आशीष देशमुख
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने एक पत्र जारी किया जिसमें आशीष देशमुख को निलंबित कर दिया गया है। देशमुख को छह साल के लिए निलंबित किया गया है। देशमुख नागपुर के कटोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक हैं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति ने पांच मार्च को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए आशीष देशमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। देशमुख ने नौ अप्रैल को जवाब दिया। अनुशासन समिति में देशमुख के जवाब पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आशीष प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed