{"_id":"5f43f6d88ebc3e3d04403b33","slug":"maharashtra-congress-minister-sunil-kedar-threatened-leaders-who-wrote-letter-to-change-congress-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माफी मांगें चव्हाण, वासनिक और देवड़ा, अन्यथा महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'माफी मांगें चव्हाण, वासनिक और देवड़ा, अन्यथा महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे'
Mon, 24 Aug 2020 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और संगठन चुनाव की मांग को लेकर मची अंदरूनी कलह के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस नेता व राज्य के खेल व युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल खड़े करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक और मिलिंद देवड़ा माफी मांगें अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता उन्हें महाराष्ट्र में घूमने-फिरने नहीं देंगे।
विज्ञापन
नागपुर के कांग्रेस विधायक और महा विकास आघाड़ी सरकार में मंत्री सुनील केदार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के नेतृत्व पर उंगुली उठाने वाले महाराष्ट्र के तीनों नेता तुरंत माफी मांगें। इसके पहले कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद संभालने में असमर्थता जताने के बाद राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी सोनिया के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि सोनिया या राहुल के नेतृत्व में ही कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष सहित कई मसलों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इनमें महाराष्ट्र के तीन कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक व मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं। सोमवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने कथित तौर पर पत्र लिखने वाले नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। इसके बाद केदार की यह प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन