फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress in charge HK Patil, Balasaheb Thorat and Ashok Chavan call on NCP Chief Sharad Pawar

सियासत: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी, अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शरद पवार से मिले

Tue, 13 Jul 2021 06:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 06:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान के बाद राज्य में राजनीतिक संकट गहरा गया है। वहीं इस बीच कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल, राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण के राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।

विज्ञापन
Maharashtra Congress in charge HK Patil, Balasaheb Thorat and Ashok Chavan call on NCP Chief Sharad Pawar
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार को कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल, राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।  नाना पटोले के विवादित बयान के बाद इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बीते सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना और एनसीपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


पटोले ने कहा था कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में सहयोगी शिवसेना और राकांपा को लगता है कि उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है। पटोले ने सप्ताहांत के दौरान मुंबई से लगभग 125 किलोमीटर दूर एक हिल स्टेशन लोनावला में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में खुद को फिर से मजबूत कर रही है और इससे शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बेचैनी है।
विज्ञापन


पटोले ने अपने भाषण में शिवसेना और राकांपा का नाम लिये बिना उनका जिक्र किया। कांग्रेस शिवेसना के नेतृत्व वाले तीन दलों के गठबंधन एमवीए की सरकार का हिस्सा है। उन्होंने यह संकेत देने की भी कोशिश की कि सरकार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर सुबह 9 बजे, राज्य में क्या हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को खुफिया रिपोर्ट सौंपी जाती है। कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित कर रही है और रिपोर्ट उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसका रही है। मैं यहां लोनावला में हूं और यह जानकारी उनके पास जाएगी।


नाना पटोले ने अब दी सफाई
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने बयान पर सफाई दी है। पटोले ने कहा कि उनकी आवाजाही पर नजर रखने और जासूसी कराने के बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा, ''मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है कि राज्य सरकार मुझ पर नजर रख रही है। मेरे आरोप केंद्र के खिलाफ थे। सामाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस राज्य की नंबर एक पार्टी बनेगी। कई लोग राज्य में हमारी प्रगति से जल रहे थे। ईंधन की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के मुद्दे को छिपाने के लिए भाजपा ऐसी चाल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed