फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress chief Patole escapes unhurt after truck hits his car

Maharashtra: नाना पटोले की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे; कांग्रेस ने जानलेवा हमले की आशंका जताई

Wed, 10 Apr 2024 03:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने कहा कि पटोले भंडारा जिले में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी मंगलवार रात को कराडा गांव के पास एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Maharashtra Congress chief Patole escapes unhurt after truck hits his car
नाना पटोले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि राज्य के भंडारा जिले में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि, पार्टी ने जानलेवा हमले की आशंका जताई है।

विज्ञापन


क्या यह महज हादसा था
पटोले ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह महज हादसा था।

पुलिस में शिकायत दर्ज
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो में कहा, 'कल, एक ट्रक ने भंडारा के पास हमारी कार को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पता लगाएगी कि यह महज तोड़फोड़ है या कुछ और।'
विज्ञापन


भंडारा जिले में चुनाव प्रचार कर रहे थे पटोले
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने कहा कि पटोले भंडारा जिले में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी मंगलवार रात को कराडा गांव के पास एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने दावा किया कि ट्रक ने पटोले की कार को टक्कर मारी और उसे कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लोढ़े ने कहा, 'यह एक गंभीर घटना है। क्या पटोले के जीवन को खत्म करने का एक प्रयास था? क्या भाजपा विपक्षी नेताओं को खत्म कर चुनाव जीतना चाहती है? हालांकि पटोले को कोई चोट नहीं आई और वह लोगों के आशीर्वाद से ठीक हैं।'

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed