फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Fadnavis reacted to Trump statement Whether Trump says it or not PM Modi is a great leader

Maharashtra: 'ट्रंप कहें या नहीं, पीएम मोदी एक महान नेता हैं', फडणवीस बोले- भारत अब किसी के दबाव में नहीं

Sat, 06 Sep 2025 03:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

अमेरिका-भारत टैरिफ विवाद के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप कहें या नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं। भारत अब आत्मनिर्भर है और अपनी विदेश नीति खुद तय करता है। ट्रंप ने हाल ही में मोदी को दोस्त बताया लेकिन उनकी मौजूदा नीतियों पर असहमति जताई थी।

विज्ञापन
Maharashtra CM Fadnavis reacted to Trump statement Whether Trump says it or not PM Modi is a great leader
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और अमेरिका में जारी टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नरमी दिखाते हुए पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। इस बात पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप कहें या नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत अपनी विदेश नीति खुद तय करता है और किसी देश के दबाव में नहीं आता।

विज्ञापन


बता दें कि फडणवीस का ये बयान तब आया जब हाल ही में अपने एक बयान में ट्रंप ने कहा था कि मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन इस वक्त जो वो कर रहे हैं, वह मुझे पसंद नहीं है। ट्रंप का ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% तक टैरिफ (शुल्क) लगा दिया है और भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी गई है। भारत सरकार ने इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अकारण बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India US Ties: 'तहे दिल से सराहना करते हैं'; 'मैं हमेशा दोस्त रहूंगा' वाले ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के बयान पर क्या बोले फडणवीस?
सीएम फडणवीस ने कहा कि ट्रंप कुछ भी कहें, मोदी जी तो महान हैं ही। पूरी दुनिया के नेता उन्हें महान मानते हैं। उन्होंने कहा कि आज का भारत, मोदी जी का भारत है, जो अपनी विदेश नीति खुद तय करता है और किसी के दबाव में नहीं आता। उन्होंने आगे कहा कि भारत का 'विकसित भारत' बनने का सफर रुकने वाला नहीं है।

गणेश विसर्जन के मौके पर बोल रहे थे फडणवीस
गौरतलब है कि फडणवीस ने यह बात अपने सरकारी आवास 'वर्षा' पर गणेश विसर्जन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से गणेश विसर्जन को पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। हम सभी भारी मन से बप्पा को विदा करते हैं और खुशी के साथ उम्मीद करते हैं कि वह अगले साल फिर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- Trump: 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; भारत-अमेरिका के रिश्ते खास', ट्रंप के बयान ने फिर चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed