{"_id":"68bb9adf1f2b20712a0d0dcc","slug":"donald-trump-said-i-will-always-be-friends-with-modi-india-us-have-special-tie-nothing-to-worry-about-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; भारत-अमेरिका के रिश्ते खास', ट्रंप के बयान ने फिर चौंकाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; भारत-अमेरिका के रिश्ते खास', ट्रंप के बयान ने फिर चौंकाया
Sat, 06 Sep 2025 07:52 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:52 AM IST
सार
ट्रंप ने लिखा कि 'मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। हमने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है, 50 प्रतिशत टैरिफ। मेरे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।'
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान से फिर चौंकाया है। दरअसल उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं। ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर फिर निराशा जाहिर की।
'मोदी महान प्रधानमंत्री'
शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'मैं हमेशा (नरेंद्र) मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे बीच ऐसे पल आ जाते हैं।' दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया गया था कि क्या वे भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने ये बयान दिया।
ट्रंप ने कहा था- हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया
कल ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी दिखाई दे रहे थे। इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने लिखा, 'लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!' इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। बाद में इस पोस्ट पर दी एक प्रतिक्रिया में ट्रंप ने लिखा कि 'मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। हमने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है, 50 प्रतिशत टैरिफ। मेरे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।'
ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'मुझे नहीं लगता कि हमने...'; 'भारत को चीन के हाथों खो दिया' वाले पोस्ट पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप
टैरिफ के चलते बिगड़े भारत-अमेरिका के रिश्ते
अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास देखी जा रही है। इस टैरिफ विवाद के बीच हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की, जहां पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बेहद गर्मजोशी से मुलाकात हुई, जिसे पूरी दुनिया के मीडिया में कवर किया गया। उसके बाद से ट्रंप अपने देश में ही आलोचनाओं में घिर गए हैं और कई अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर भारत से रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया। ट्रंप भी अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और उनके बयानों से साफ लग रहा है कि वे भारत के साथ अपने रिश्तों को सुधारने के इच्छुक हैं।

#WATCH | Washington DC | Responding to ANI's question on resetting relations with India, US President Donald Trump says, "I always will, I will always be friends with Modi, he is a great Prime Minister, he is great... I just don't like what he is doing at this particular moment,… pic.twitter.com/gzMQZfzSor
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 5, 2025
ट्रंप ने कहा था- हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया
कल ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी दिखाई दे रहे थे। इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने लिखा, 'लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!' इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। बाद में इस पोस्ट पर दी एक प्रतिक्रिया में ट्रंप ने लिखा कि 'मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। हमने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है, 50 प्रतिशत टैरिफ। मेरे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।'
ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'मुझे नहीं लगता कि हमने...'; 'भारत को चीन के हाथों खो दिया' वाले पोस्ट पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप
टैरिफ के चलते बिगड़े भारत-अमेरिका के रिश्ते
अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास देखी जा रही है। इस टैरिफ विवाद के बीच हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की, जहां पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बेहद गर्मजोशी से मुलाकात हुई, जिसे पूरी दुनिया के मीडिया में कवर किया गया। उसके बाद से ट्रंप अपने देश में ही आलोचनाओं में घिर गए हैं और कई अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर भारत से रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया। ट्रंप भी अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और उनके बयानों से साफ लग रहा है कि वे भारत के साथ अपने रिश्तों को सुधारने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन