{"_id":"6773db5adafe2dbdc70f4097","slug":"maharashtra-cm-fadnavis-on-sarpanch-murder-case-won-t-tolerate-gunda-raj-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सरपंच हत्या मामले पर मुख्यमंत्री फडणवीस सख्त, कहा- गुंडाराज नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सरपंच हत्या मामले पर मुख्यमंत्री फडणवीस सख्त, कहा- गुंडाराज नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Tue, 31 Dec 2024 05:24 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:24 PM IST
सार
बीड में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। इस मामले पर लगातार सियासी बवाल मच रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को साफ कह दिया कि 'गुंडाराज' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही इस मामले के किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने संतोष देशमुख के भाई से फोन पर बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि मामले में न्याय मिलेगा।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
'कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उन्हें बताया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती, पुलिस अपना काम जारी रखेगी। बीड मामले में शामिल सभी व्यक्तियों पर मुकदमा चलेगा। हम 'गुंडाराज' को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या निवासियों से उगाही करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस उन संदिग्धों का पीछा कर रही है जो फरार हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे।'
विज्ञापन
आज ही महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड, जो बीड जिले में सरपंच हत्या से जुड़े उगाही मामले में वांछित थे, ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो भी हो, सभी अपराधियों को ढूंढ निकाला जाएगा।
सीआईडी कर रही जांच
जब कराड पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया, तो फडणवीस ने कहा, 'पुलिस संदिग्धों के खिलाफ आरोपों और सबूतों के बारे में अपडेट देगी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) बिना किसी बाहरी दबाव के इस मामले की जांच कर रहा है।'
कराड के आरोपों पर कि उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई की जा रही है, महाराष्ट्र सीएम ने कहा, 'अगर कोई सबूत है, तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हालांकि, मैं राजनीति में नहीं उलझ रहा हूं। संतोष देशमुख के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए... यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।'