{"_id":"63ccb39ea6467726cc087c5a","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-said-government-is-positive-about-old-pension-scheme-news-and-updates-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा की गठबंधन सरकार वाले महाराष्ट्र में शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा की गठबंधन सरकार वाले महाराष्ट्र में शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत
Sun, 22 Jan 2023 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:28 AM IST
सार
आगामी चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना पर अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जब कांग्रेस या विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो रही है तो इसका दबाव भी भाजपा शासित राज्यों पर बढ़ता जा रहा है। संकेत मिले हैं कि भाजपा के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक हैं। सीएम शिंदे ने कहा है कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
आगामी चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना पर अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षकों सरकारी कर्मचारियों और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अलावा अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है।
विज्ञापन
विपक्ष को अपने कार्यों से देंगे जवाब
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस शिखर सम्मेलन के दौरान निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। उन्होंने बताया, कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन