फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde meet Union Home Minister Amit Shah Amid Border Issue With Karnataka Updates

Border Issue: महाराष्ट्र-कर्नाटक के सीएम के साथ अमित शाह की बैठक, कहा- मुद्दों को संवैधानिक तरीके से सुलझाएंगे

Wed, 14 Dec 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 14 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके समाधान के लिए मैंने महाराष्ट्र CM और उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक CM, गृह मंत्री और वरिष्ठ साथियों को यहां बुलाया था। दोनों पक्षों के साथ बहुत अच्छे माहौल में बात हुई।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde meet Union Home Minister Amit Shah Amid Border Issue With Karnataka Updates
अमित शाह ने की अहम बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक से जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले सीएम शिंदे ने कहा था कि बैठक में हम महाराष्ट्र की जनता के हितों पर चर्चा करेंगे। मुझे आशा है कि यह सकारात्मक परिणाम के साथ सकारात्मक बैठक होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के साथ कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके समाधान के लिए मैंने महाराष्ट्र CM और उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक CM, गृह मंत्री और वरिष्ठ साथियों को यहां बुलाया था। दोनों पक्षों के साथ बहुत अच्छे माहौल में बात हुई।

उन्होंने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का इसपर फैसला नहीं आ जाता, कोई भी राज्य इस बारे में एक-दूसरे राज्य पर दावा नहीं करेगा। दोनों तरफ से 3-3 मंत्री बैठेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। दोनों राज्यों के बीच और मुद्दे भी हैं, इनका निवारण भी ये मंत्री करेंगे।

शाह ने कहा कि मैं विपक्षी दलों महाराष्ट्र और कर्नाटक से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह करता हूं। हमें इस मुद्दे को हल करने के लिए गठित समिति की चर्चाओं के परिणाम और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि एनसीपी और कांग्रेस उद्धव ठाकरे समूह सहयोग करेंगे।

शिंदे बोले- शांति और अमन बना रहेगा
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहली बार केंद्र सरकार ने इसमें हस्तक्षेप किया है। सरकार ने इसकी गंभीरता को समझ लिया है। ये एक बड़ी पहल है और इससे दोनों राज्यों की जनता को तकलीफ नहीं होगी, शांति और अमन बना रहेगा। जब तक मामला सुप्रीम कोर्ट में है तब तक कोई भी राज्य कोई कदम नहीं उठाएगा।

बोम्मई ने कही यह बात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने का कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों के बीच बहुत ही सौहार्दपूर्ण संबंध है, दोनों पक्षों की शांति को भंग करने के लिए कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए। दोनों राज्यों से मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई है जो छोटे-छोटे मुद्दों को सुलझाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed