फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde hits out at Uddhav Thackeray on derogatory remark

Maharashtra: 'वह एक आम मजदूर का CM बनना हजम नहीं कर सकते', शिंदे का आरोप- उद्धव ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

Wed, 24 Apr 2024 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:58 AM IST
सार

एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर आप देखें तो यह मेरी बेइज्जती नहीं है। यह सभी किसान पुत्रों का अपमान है। यह गरीबों की माताओं-बहनों का अपमान है, जिस समाज से मैं आता हूं उसका अपमान है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde hits out at Uddhav Thackeray on derogatory remark
शिंदे- उद्धव के बीच जुबानी जंग छिड़ी - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और यूबीटी वाली शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शिंदे ने ठाकरे के आपत्तिजनक बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई आम मजदूर सीएम बन जाए तो वे हजम नहीं कर सकते।

विज्ञापन


शिंदे का आरोप- उद्धव ठाकरे ने किया अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल
सीएम एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में एक चुनावी रैली में कहा, 'कल उन्होंने (उद्धव ठाकरे) मेरे लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। अगर एक किसान का बेटा, एक आम मजदूर मुख्यमंत्री बन जाता है तो आप इसे पसंद नहीं करते। आप इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं।'
विज्ञापन


वोट देने की अपील की
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप देखें तो यह मेरा अपमान नहीं है। यह सभी किसान पुत्रों का अपमान है, यह गरीबों की माताओं-बहनों का अपमान है, जिस समाज से मैं आता हूं उसका अपमान है।' उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी को वोट देने की अपील की। साथ ही कहा, 'मुझे विश्वास है कि लोग 26 अप्रैल को मतपेटी के माध्यम से इसका जवाब देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक
21 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि देश के लोग मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'एक उम्मीदवार को वोट देने का मतलब मोदी को वोट देना है। देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।'

उन्होंने कहा, 'जैसे सूरज इस धरती पर चमक रहा है वैसे ही पीएम मोदी का नेतृत्व देश में चमक रहा है। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। पीएम मोदी ने इस देश में राम मंदिर ही नहीं रामराज्य लाने की कोशिश की है। इंडिया ब्लॉक देश से पूछ रहा है कि हमारे पास राहुल, सोनिया, स्टालिन, केजरीवाल हैं, आपके पास क्या है? इस पर देश की जनता जवाब देती है कि हमारे पास मोदी की गारंटी है।'


कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि एक तरफ जहां पीएम मोदी देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed