{"_id":"6389ed20f473a12356234ef6","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-announcement-from-april-2023-e-office-system-will-be-implemented-in-all-govt-offi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अप्रैल 2023 से पेपरलेस होंगे राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अप्रैल 2023 से पेपरलेस होंगे राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा
Fri, 02 Dec 2022 05:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने से काम को जल्दी पूरा किया जा सकेगा और सारा काम पेपरलेस होगा। उन्होंने कहा, सभी दफ्तरों के ई-ऑफिस मोड पर आने के बाद अधिकारी मोबाइल पर सारी फाइल और दस्तावेज देख सकेंगे।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों का डिजिटलीकरण करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 1 अप्रैल 2013 से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा, यानी सारा काम पेपरलेस होगा, ताकि काम को तेजी मिल सके।
विज्ञापन
शिंदे ने आज केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की और उसके बाद यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने से काम को जल्दी पूरा किया जा सकेगा और सारा काम पेपरलेस होगा। उन्होंने कहा, सभी दफ्तरों के ई-ऑफिस मोड पर आने के बाद अधिकारी मोबाइल पर सारी फाइल और दस्तावेज देख सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से सुशासन नियमावली तैयार करने के लिए अधिकारियों को प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र वर्तमान में सुशासन सूचकांक में दूसरे स्थान पर है, उसे पहली रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार भी सभी सरकारी विभागों को पेपरलेस बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी साल अक्तूबर में भारतीय रेलवे को सौ फीसदी पेपरलेस बनाने के लिए सरकार ने विशेष अभियान चलाया था, ताकि पेपर (कागज) की बर्बादी को कम किया जा सके।