महाराष्ट्र निकाय चुनाव: 'जनता ने विकास और जनकल्याण की नीति को सराहा'; PM मोदी ने जीत पर जनता को दिया धन्यवाद
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में एनडीए की जीत के बाद जनता को धन्यवाद कहा। मोदी ने विकास और जनकल्याण की नीतियों को जनता का समर्थन बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा 'धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के गतिशील लोगों ने एनडीए के जनहित और अच्छे शासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया। विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और गहरा हुआ है। हमारा विकास रिकॉर्ड और विज़न लोगों के दिलों को छू गया। महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है।''
Thank you Maharashtra!
The dynamic people of the state bless the NDA’s agenda of pro-people good governance!
The results of various municipal corporation elections indicate that NDA’s bond with the people of Maharashtra has further deepened. Our track record and vision for…— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2026विज्ञापन
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत पर ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि देश के हर कोने की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर भरोसा रखती है। शाह ने इस ऐतिहासिक सफलता को महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार जताया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी।
प्रचंड जीत पर जगत प्रकाश नड्डा ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और शिवसेना की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं पर जनता के भरोसे का परिणाम है। नड्डा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम और सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साथ ही मतदाताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने जनता के हित में अपना समर्थन दिखाया।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.