फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cadre IAS officer R Vimala poetry collection

तमिल मूल की महिला आईएएस ने लिखा हिंदी कविता संग्रह, खत्म की भाषा की दूरियां

Mon, 13 Aug 2018 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 13 Aug 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra cadre IAS officer R Vimala poetry collection

तमिल मूल व महाराष्ट्र कैडर की आईएएस आर. विमला ने भाषा की दूरियों को तोड़ते हुए हिंदी कविता संग्रह की रचना की है। उनके कविता संग्रह ‘मन रचनाएं’ का हरियाणा कैडर की आईएएस पानीपत की डिप्टी कमिश्नर सुमेधा कटारिया की मौजूदगी में विमोचन किया गया। कुरुक्षेत्र के गायक व संगीतकार विकास रेल्हान ने विमला की कविताओं को अपनी आवाज मे संगीतबद्ध किया है।

विज्ञापन


मुंबई के चेंबूर में कविता संग्रह के विमोचन अवसर पर सुमेधा कटारिया ने कहा कि विमला तमिल मूल की हैं। लेकिन, उनका हिंदी, मराठी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं पर समान अधिकार है। विभिन्न भाषाओं और कला के प्रति उनके प्रेम के कारण यह संभव हो सका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मन रचनाएं आर. विमला का 63 हिंदी कविताओं का पहला कविता संग्रह है लेकिन, निश्चित तौर पर यह पाठकों को प्रेरित करेगा। विमला ने मानव जीवन के विभिन्न भावों और भावनाओं को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया है। गायक कैलाश खेर ने कहा कि एक संवेदनशील व्यक्ति संवेदनशील मां और एक संवेदनशील अधिकारी की भावनाओं को इस कविता संग्रह के माध्यम से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमला महाराष्ट्र ग्रामीण विकास विभाग के बचत समूह अभियान से संबंधित महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण जीवनोन्नती अभियान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। 

उन्होंने कहा कि यदि मन को प्रेरणा मिल जाए तो दुनिया के किसी भी लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाता है। मन रचनाएं शक्ति और प्रेम का काव्य संग्रह है। कविताओं को मानव मन, सकारात्मक सोच, प्रेम और समर्पण को व्यक्त करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed