फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet expansion may take place next week: Shiv Sena leader Shirsat

Maharashtra: 'महाराष्ट्र में अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार', शिवसेना नेता शिरसाट का दावा

Fri, 26 Jul 2024 11:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jul 2024 11:32 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगले हफ्ते महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 में एकनाथ शिंधे के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के दौरान उनके विधायकों ने योगदान दिया। इसके लिए उन्हें मंत्री पद मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
Maharashtra cabinet expansion may take place next week: Shiv Sena leader Shirsat
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 में एकनाथ शिंधे के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के दौरान उनके विधायकों द्वारा दिए गए योगदान के लिए उन्हें मंत्री पद मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


शिरसाट ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार व देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हुई होगी।
विज्ञापन


छत्रपति संभाजीनगर से शिवसेना विधायक ने कहा, मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए और यह अगले हफ्ते हो सकता है। शिरसाट खुद भी मंत्री बनना चाहते हैं और वह पहले भी सार्वजनिक तौर पर यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, सरकार में शामिल होने वालों को काम करने के लिए कुछ ही दिन मिल सकते हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता अगले दो महीनों में लागू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद लोग कितने काम कर पाएंगे, यह सवाल है। लेकिन इसका उनके विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव पड़ेगा। इससे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को फायदा होगा। इसलिए विस्तार होना चाहिए। यह मेरी राय है। 


शिरसाट ने कहा कि जुलाई 2023 में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना की संभावनाओं पर असर पड़ा। पवार आठ विधायकों के साथ शामिल हुए, जिनमें से सभी को मंत्री बनाया गया। शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, शिवसेना की संख्या अधिक होनी चाहिए, क्योंकि उनके योगदान के कारण ही सरकार बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed