फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP president Chandrashekhar Bawankule meets Raj Thackeray

Maharashtra : राज ठाकरे से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष, बीएमसी चुनाव से पहले इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 30 Aug 2022 07:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र और देश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Maharashtra BJP president Chandrashekhar Bawankule meets Raj Thackeray
मनसे प्रमुख से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष - फोटो : Twitter/Chandrashekhar Bawankule

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुंबई निकाय चुनाव से पहले भाजपा द्वारा मनसे को लुभाने की अटकलों के बीच यह खबर सामने आई है। 
विज्ञापन


बावनकुले दोपहर के करीब दादर के शिवाजी पार्क इलाके में मनसे प्रमुख के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता ने पत्रकारों से बात नहीं की। हालांकि बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र और देश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


एक दिन पहले भाजपा के एक और नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी।  

साल 2017 के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों में से 82 सीटें जीती थीं, जो शिवसेना की संख्या से मात्र दो कम थी। भाजपा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विभाजन  के बाद मराठी वोटों के लिए मनसे को लुभाने की कोशिश कर रही है।  बीएमसी चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी की थी मनसे प्रमुख से मुलाकात
इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज ठाकरे के साथ बैठक की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद से अटकलें शुरु हो गई हैं कि बीएमसी चुनाव में मनसे और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ सकती हैं। 

मनसे प्रमुख कूल्हे की सर्जरी के लगभग तीन महीने बाद राजनीतिक रूप से फिर सक्रिय हुए हैं। उन्होंने 23 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संबोधित किया और फिर पार्टी के सदस्यता अभियान और कार्यक्रमों को शुरु करने के लिए पुणे गए थे। 


बीएमसी के आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेताओं की मनसे प्रमुख के साथ बैठके महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। हालांकि राज ठाकरे और फडणवीस ने औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावित गठजोड़ और सीट बंटवारे से इनकार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed