फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP MLA Babanrao Lonikar heard in clip admonishing policeman over gutkha raid

महाराष्ट्र: गुटखा छापेमारी को लेकर पुलिसकर्मी को चेतावनी देते सुने गए भाजपा विधायक

Sun, 29 Nov 2020 08:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP MLA Babanrao Lonikar heard in clip admonishing policeman over gutkha raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के जालना में एक असफल गुटखा छापेमारी को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गईं। इन क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोनिकर कथित तौर पर एक परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) आईपीएस अधिकारी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को एक गुटखा छापेमारी को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी गहूर गसर और परतुर पुलिस थाना इनचार्ज आरपी ठाकरे ने परतुर में 25 नवंबर को एक व्यापारी के आवास पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी इस सूचना के आधार पर की गई थी कि वह गुटखे का स्टॉक जमा कर रहा था। बता दें कि गुटखा महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।
विज्ञापन



हालांकि, छापेमारी के दौरान गुटखा नहीं पाया गया था। इसे लेकर परतुर से विधायक बबनराव ने हसन को इस असफल छापेमारी के लिए चेतावनी दी। विधायक ने यह भी कहा कि वह मामले को राज्य विधानसभा में ले जाएंगे और एक निर्दोष नागरिक को प्रताड़ित करने के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिकर ने अधिकारी से उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा जिसने पुलिस को गलत सूचना दी थी। वॉयरल ऑडियो क्लिप में अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि पुलिस ने इस कदम के लिए उक्त व्यापारी से माफी मांगी है। गहूर ने बताया कि सूचना गलत पाए जाने के बाद हमने व्यापारी से माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed