Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS Arrests Suspected Naxal Carrying Rs 10 Lakh Reward from Thane

महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई: ठाणे से पकड़ा गया झारखंड का 10 लाख का इनामी संदिग्ध नक्सली, क्या थी आने की वजह?

Sat, 07 Nov 2026 09:43 AM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी संदिग्ध नक्सली संजय सरोज यादव को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 10 दिनों से इलाके में रह रहा था।

विज्ञापन
Maharashtra ATS Arrests Suspected Naxal Carrying Rs 10 Lakh Reward from Thane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय संजय सरजू यादव उर्फ गोडाराम यादव के रूप में हुई है। झारखंड पुलिस ने उस पर गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ठाणे के ठाकुरली इलाके में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


खुफिया जानकारी के आधार पर ATS ने की कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड पुलिस का वांछित माओवादी ठाकुरली इलाके में छिपा हुआ है। आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूचना मिलने के बाद एटीएस ने संबंधित यूनिट को इसकी पुष्टि करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में जानकारी सही पाए जाने पर टीम ने संजय सरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है आरोपी
एटीएस अधिकारियों के अनुसार, संजय सरजू यादव झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है। वह एक माओवादी संगठन की जोनल कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से ठाणे के ठाकुरली इलाके में रह रहा था और अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माओवादी गतिविधियों को लेकर झारखंड में अलर्ट
इस बीच, झारखंड पुलिस ने माओवादी गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी की आशंका के बीच पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, CPI (माओवादी) कैडरों की गतिविधियों और दोबारा सक्रिय होने की खबरों के बाद जिलों में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है।

अक्तूबर में मारा गया था माओवादी कमांडर, जुलाई में 16 ने किया था आत्मसमर्पण
इससे पहले अक्तूबर में सुरक्षा बलों ने झारखंड में माओवादी संगठन के सब-जोनल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी को मार गिराया था। वहीं, इसी साल जुलाई में रांची में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें क्षेत्रीय कमांडर संतोष महतो भी शामिल था। इन सभी पर घोषित इनाम की कुल राशि 39 लाख रुपये थी।


सुरक्षा बल देश से माओवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इस साल की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि लक्षित सुरक्षा अभियानों और बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण की पहल के बाद भारत वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से काफी हद तक मुक्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed