फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrests one more person in connection with terror module busted by Delhi Police

शिकंजा: महाराष्ट्र एटीएस ने एक और संदिग्ध को किया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं तार

Sun, 19 Sep 2021 03:40 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए छह आतंकियों से तार जुड़े होने के शक में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने शनिवार को पूछताछ के लिए एक और व्यक्ति को ठाणे जिले के मुंब्रा टाउन से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra ATS arrests one more person in connection with terror module busted by Delhi Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद से पूरे देश में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने शनिवार को पूछताछ के लिए एक और व्यक्ति को ठाणे जिले के मुंब्रा टाउन से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए एक और संदिग्ध  हुसैन शेख(45) से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा कि शेख द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, राज्य एटीएस ने कई जगह छापे मारे और मुंब्रा टाउन से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी मॉड्यूल में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात हुई थी शेख की गिरफ्तारी
बता दें कि शुक्रवार देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच व महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने जोगेश्वरी इलाके से शेख नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध के तार भी उसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं, जिसके छह आतंकियों को 15 सितंबर को गिरफ्तार करके दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध हुसैन शेख को मुंबई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। शेख के खिलाफ मुंबई में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गणेश उत्सव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट
गणेश उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के 10वें और आखिरी दिन शहर भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर दिल्ली में आतंकियों की हालिया गिरफ्तारी के मद्देनजर पुलिस पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा की कमान संभाली हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed