फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election : NCP Candidate Namita Mundada Joins BJP

महाराष्ट्र चुनाव: टिकट पाकर भी भाजपा में शामिल हुई राकांपा प्रत्याशी, कांग्रेस विधायक ने भी थामा कमल

Mon, 30 Sep 2019 11:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election : NCP Candidate Namita Mundada Joins BJP
नमिता मूंदड़ा - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र विधानसभा के अक्तूबर में होने वाले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से कैज विधानसभा सीट का टिकट पाने के बाद भी नमिता मूंदड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। इसे राकांपा प्रमुख शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक कांशीराम पवारा और वंचित बहुजन अघाड़ी नेता गोपीचंद पडालकर भी सोमवार को पाला बदलकर भाजपा में पहुंच गए। 

विज्ञापन


कांशीराम पवारा कांग्रेस के टिकट से श्रीपुर सीट से चुने गए थे। पडालकर ने अघाड़ी के टिकट पर सांगली से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। संभावना है कि वह राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बारामती विधानसभा सीट पर चुनौती दें। पडालकर और पवारा यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 
विज्ञापन


फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि पडालकर शेर हैं और अगर वह तैयार हों तो उन्हें बारामती सीट से टिकट दिलाया जा सकता है। बारामती को साल 1999 में राकांपा के गठन के बाद से पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंदड़ा, बीड जिले में भाजपा लोकसभा सदस्य प्रीतम मुंडे और राज्य में मंत्री पंकजा मुंडे की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हुईं। रोचक बात यह है कि 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कैज सीट पर राकांपा प्रमुख शरद पवार उनके नाम का एलान इसी महीने कर चुके थे। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में वह भाजपा की संगीता थोंब्रे से हार गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed