फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 Rahul Gandhi on caste census and reservation news in hindi

Rahul Gandhi: 'आरक्षण पर 50% की सीमा हटा देंगे', महाराष्ट्र चुनाव से पहले राहुल गांधी ने फिर दोहराया बड़ा वादा

Mon, 18 Nov 2024 12:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

राहुल गांधी ने भाजपा के एक है तो सेफ है नारे का मजाक उड़ाया। उन्होंने भाजपा पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर उद्योगपति गौतम अदाणी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 Rahul Gandhi on caste census and reservation news in hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में दो दिन बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से आरक्षण  पर 50 फीसदी की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का वादा किया। उन्होंने जाति जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। इसके साथ ही उन्होंने 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव को विचारधाराओं की लड़ाई बताया। कांग्रेस नेता ने बताया कि फॉक्सकॉन और एयरबस समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे राज्य के युवाओं को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा। 
विज्ञापन


जाति जनगणना को बताया बड़ा मुद्दा 
विधानसभा चुनाव से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, "हमारे सामने जाति जनगणना एक बड़ा मुद्दा है और हम इसे कराएंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।" उन्होंने आगे कहा, "राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार जनता के हितों की रक्षा करेगी।" भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, "मुंबई में धारावी पुनर्विकास योजना में एक व्यक्ति की मदद करने के लिए पूरी राजनीतिक मशीनरी को झोंक दिया गया।"
विज्ञापन


भाजपा पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने भाजपा के एक है तो सेफ है नारे का मजाक उड़ाया। उन्होंने भाजपा पर महाराष्ट्र के लोगों के ऊपर उद्योगपति गौतम अदाणी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और गौतम अदाणी का एक पोस्टर निकाला और कहा, "जब तक वे एक साथ हैं तब तक वे सुरक्षित हैं।" एक दूसरे पोस्टर में उन्होंने अदाणी समूह की धारावी पुनर्विकास परियोजना का मैप दिखाते हुए कहा कि यह मुंबई की संपत्ति का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा, "धारावी पुनर्विकास अनुचित है। यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। हमें इसका अंदाजा नहीं कि टेंडर कैसे दिए जा रहे हैं। केवल एक ही व्यक्ति को देश के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट और पैसे दिए जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में दो दिन बाद विधानसभा चुनाव
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed