फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 BVA candidate from Dahanu assembly seat Suresh Padvi joined BJP

झटका: दहानू विधानसभा सीट से BVA उम्मीदवार सुरेश पडवी ने थामा भाजपा का दामन; मतदान से एक दिन पहले बिगड़ा समीकरण

Tue, 19 Nov 2024 08:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 08:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू विधानसभा सीट पर बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) पार्टी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। जहां दहानू से बीवीए उम्मीदवार सुरेश पडवी ने पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही पडवी ने इस सीट से भगवा पार्टी के उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 BVA candidate from Dahanu assembly seat Suresh Padvi joined BJP
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : FreePik

विस्तार

288 विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को होने वाले चुनाव से पहले बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी का चुनाव समीकरण बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू विधानसभा सीट से बीबीए उम्मीदवार सुरेश पडवी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने के साथ ही पडवी ने चुनाव में भगवा पार्टी के उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


सुरेश पडवी का बयान
बीबीए छोड़ने के बाद सुरेश पडवी ने अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा की और आज आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि मैं दहानू में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा करता हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मौजूदा विधायक विनोद निकोल बुधवार को होने वाले चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। हितेंद्र ठाकुर द्वारा स्थापित और नेतृत्व वाली बीवीए के निवर्तमान राज्य विधानसभा में तीन विधायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed