फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election 2019 Congress make issue of PMC scam

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने पीएमसी घोटाले को बनाया मुद्दा, कहा- साहस हो तो पीएम बंदिश हटाएं

Thu, 17 Oct 2019 02:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Oct 2019 02:57 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव में पीएमसी बैंक घोटाले को बनाया मुद्दा
  • साहस हो तो पीएम खाताधारकों पर लगी रकम निकालने की बंदिश हटाएं- कांग्रेस
  • महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों से घोषणा करने की दी चुनौती

विज्ञापन
Maharashtra assembly election 2019 Congress make issue of PMC scam
Akhilesh Pratap Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने पीएम मोदी को चुनौती दी है कि अगर साहस है तो महाराष्ट्र में चुनावी जनसभा से पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक के खाताधारकों पर लगी रकम निकालने की बंदिश को हटाने की घोषणा करें। पार्टी का कहना है कि देश के सात राज्यों में पीएमसी के लाखों खाताधारक हैं। भाजपा नेताओं के लिए न तो ये मुद्दा है और न हीं मंच से कोई आश्वासन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा, मोदी जी को जिम्मेदारी मिली है तो जवाबदेही भी उनकी बनती है। आप विपक्ष और कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हैं, लेकिन अब कांग्रेस चुनौती देती है कि मोदी जी अगर आप में साहस है तो महाराष्ट्र में चुनाव चल रहा है, आजकल दौरे पर हैं आपकी जनसभाएं हो रही हैं। एलान करें कि पीएमसी बैंक के खाताधारक पहले की तरह अपने एकाउंट को ऑपरेट कर पैसा निकाल सकते हैं। चुनौती स्वीकारते हुए 24 घंटे के अंदर ये एलान करें। पार्टी शुक्रगुजार होगी यदि आप ऐसा करके दिखाते हैं, वरना बिना मुद्दे के चुनौतियां देना बंद कर दीजिए।

विज्ञापन

बयान बहादुर जनता की बात नहीं कर रहे

अखिलेश प्रताप ने तंज कसा कि दो राज्यों में चुनाव हैं, भाजपा के तमाम बयान बहादुर नेताओं के बयान आ रहे हैं। लेकिन कोई भी बयान इन राज्यों की आम जनता से संबंधित नहीं हैं। डबल इंजन की सरकारें हैं, लेकिन सरकारों की उपलब्धियों पर कोई बयान नहीं है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई जाकर खाताधारकों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने कहा, हम संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सरकार को ही करना है, हमारा जो सहयोग है हम करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें थ्री डी बताने वालों की पार्टी में थ्री सी भरे

गृह मंत्री अमित शाह के कांग्रेस को थ्रीडी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी यानी दरबारियों, दामाद की सरकार और दामाद के दलालों की सरकार कहने पर अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। लेकिन भाजपा का देश में एक ही परिवार है, उसी का परिवारवाद है उसी परिवार से देश को बड़ा खतरा है, वो है संघ परिवार। हमें थ्रीडी बताया है, लेकिन हम तो बहुत पहले से बताते रहे हैं कि भाजपा में थ्री सी यानि कम्युनल, क्रिमिनल और करप्ट भरे पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed