फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra alert : Four people died after heavy rain, Air Force rescues 58 civilians in Thane

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: चार लोगों की मौत, ठाणे में वायुसेना ने 58 नागरिकों को बचाया 

Mon, 05 Aug 2019 06:56 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 05 Aug 2019 06:56 AM IST
सार

  • खतरे के निशान से ऊपर बह रही है मीठी नदी
  • नासिक में बाढ़ जैसे हालात, पुणे में भी अलर्ट जारी
  • मुंबई के लिए एनडीआरएफ की छह टीमें और मांगी
  • प्रशासन ने बारिश प्रभावित क्षेत्र से 400 लोगों को हटाया

विज्ञापन
Maharashtra alert :  Four people died after heavy rain,  Air Force rescues 58 civilians in Thane
Heavy rain in Mumbai - फोटो : ANI

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जानलेवा साबित हो रही है। रविवार को मुंबई, पुणे और पालघर में वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि धारावी में एक युवक लापता हो गया।

विज्ञापन

  
ठाणे जिले के जू-नांदखुरी गांव में वायुसेना ने जलमग्न घरों से 58 लोगों को बचाया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए 16 बच्चों समेत 58 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके अलावा, बचाव अभियान के लिए नौसेना की तीन टीमें भी प्रशासन के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना का आभार जताया है। साथ ही मुंबई, ठाणे और पालघर में मौजूदा हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ से छह अतिरिक्त बचाव दल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 लोगों को हटाया

जबरदस्त बारिश के चलते मुंबई में मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके बाद रिहायशी इलाकों से 400 लोगों को दूसरे स्थानों पर भेज दिया है। पिछले 24 घंटों में शहर में सौ मिमी. पानी बरसा है। जलभराव के चलते रविवार को कई मार्गों पर लोकल ट्रेनें नहीं चलीं। पुणे-मुंबई रेल मार्ग भी बंद रहा। सड़क और हवाई यातायात भी बाधित रहा।

नासिक में बाढ़ के हालात, पुणे में अलर्ट

गंगापुर बांध के पानी को गोदावरी नदी में छोड़ने के कारण नासिक के कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। बांध से रविवार सुबह 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे गोदावरी खतरे के निशान से ऊपर आ गई।
उधर, पुणे में तेज बारिश के बाद जिला कलक्टर ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि हालात और खराब हो सकते हैं। सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद पुणे जिले के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जलभराव वाले इलाकों से करीब 2500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

आंध्र प्रदेश : बाढ़ की दूसरी चेतावनी, 74 हजार लोग प्रभावित

गोदावरी नदी में पानी का स्तर रविवार सुबह 13 लाख क्यूसेक से ऊपर चले जाने के बाद दूसरी चेतावनी जारी की गई। पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी जिलों के कई गांव जलमग्न हैं। नदी में बाढ़ के चलते कुल 74,068 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 17,632 लोगों को सहायता कैंपों में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed