{"_id":"619b909cf5cd4d0edd008450","slug":"maharashtra-after-spinal-surgery-cm-thackerays-physiotherapy-is-going-on-will-soon-be-discharged-from-the-hospital-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद सीएम ठाकरे की फिजियोथेरेपी चल रही, जल्द अस्पताल से मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद सीएम ठाकरे की फिजियोथेरेपी चल रही, जल्द अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
Mon, 22 Nov 2021 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि ठाकरे की स्थिति वर्तमान में बहुत स्थिर है और उन्हें उचित समय पर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हाल ही में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में सफल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी की गई थी। इसके बाद अब उनकी फिजियोथेरेपी की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। बताया जा रहा है कि ठाकरे की सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी इस महीने की शुरुआत में की गई थी।
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि ठाकरे की स्थिति वर्तमान में बहुत स्थिर है और उन्हें उचित समय पर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री की रीढ़ की सफल सर्जरी हुई है। अब अस्पताल में उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। उन्हें अभी कुछ दिन अस्पताल में ही गुजारने होंगे। तय समय पर ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी।
इससे पहले उद्धव ठाकरे की 12 नवंबर को सर्जरी हुई थी। ठाकरे (61) को गर्दन में दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महीने की शुरुआत में वह सर्वाइकल कॉलर पहनकर एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।