{"_id":"639fde2d165fa619b04fcd1c","slug":"maharashtra-accident-news-collision-between-a-private-bus-and-a-container-in-raigad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: शादी समारोह से लौट रही बस कंटेनर से टकराई, एक की मौत, दस घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: शादी समारोह से लौट रही बस कंटेनर से टकराई, एक की मौत, दस घायल
Mon, 19 Dec 2022 09:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:14 AM IST
सार
हादसे के समय यात्रियों से भरी बस में करीब 35 यात्री सवार थे। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कंटेनर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो 10 यात्री घायल हो गए। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि यात्रियों से भरी बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टरों पर हमला किया
इस बीच ठाणे जिले के कल्याण में एक मरीज की मौत के बाद भीड़ ने सोमवार को एक अस्पताल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने 15 दिसंबर को जहर खा लिया था और इलाज के दौरान दिन में उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों के साथ मारपीट की। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन