फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 60 Booked After Clash at AIMIM Rally, Eggs Thrown at Police in Chhatrapati Sambhajinagar

Maharashtra: एआईएमआईएम की रैली पर हमला, पुलिस पर अंडे फेंके गए; छत्रपति संभाजीनगर में 60 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 12:29 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 08 Jan 2026 12:29 PM IST
सार

Maharashtra Civic Polls: छत्रपति संभाजीनगर में एआईएमआईएम की रैली के दौरान तनावपूर्ण हालात बन गए, जहां पुलिस पर अंडे फेंके गए। इस मामले में दंगा और अवैध जमावड़े के आरोप में 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra: 60 Booked After Clash at AIMIM Rally, Eggs Thrown at Police in Chhatrapati Sambhajinagar
एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील - फोटो : Insta-Imtiaz Jaleel

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एआईएमआईएम की एक रैली के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में करीब 60 लोगों के खिलाफ दंगा और अवैध जमावड़े समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर अंडे भी फेंके गए।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार को जिंसी इलाके में उस समय हुई, जब एआईएमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील नगर निकाय चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एआईएमआईएम समर्थकों और एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के समर्थकों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो बाद में झड़प में बदल गई।
विज्ञापन


इम्तियाज जलील की कार पर हमला करने की कोशिश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विरोधी गुट के कुछ लोगों ने कथित तौर पर इम्तियाज जलील की कार पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा और लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की गई। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर अंडे फेंक दिए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 13 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जिंसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed