फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 33 dead due to bus falls into a 200 feet deep gorge

महाराष्ट्र में 200 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 33 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sat, 28 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: 33 dead due to bus falls into a 200 feet deep gorge
bus

महाराष्ट्र के मशहूर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर पिकनिक के लिए जा रहे बालासाहेब सावंत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भरी बस गहरे खाई में गिर गई। यह दुर्घटना पोलादपुर स्थित अंबेनली घाट के पास हुई। इस भयानक हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैकर्स और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। देर शाम तक सभी 12 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


रायगढ़ के दापोली स्थित बालासाहेब कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी सप्ताहांत की छुट्टी में पिकनिक मनाने महाबलेश्वर जा रहे थे। महाबलेश्वर जाने के लिए प्राईवेट बस की गई थी। कर्मचारियों से भरी बस सुबह करीब साढे़ छह बजे रवाना हुई। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक बस दापोली में रुकी और लोगों ने नाश्ता किया। उसके बाद बस महाबलेश्वर की ओर पहाड़ी रास्ते से रवाना हुई। उसके बाद करीब 11 बजे बस 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


रायगढ़ जिले के जिला कलेक्टर विजय सूर्यवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोलादपुर से करीब 22 किमी दूर अंबेनली घाट पर बस खाई में गिरने से उसमें सवार 34 में से 33 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस में कोई महिला नहीं थी। बस दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू होने पर पोलादपुर में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई जिससे लंबा जाम लग गया। पोलादपुर घाट रोड कोकण को पश्चिम महाराष्ट्र से जोड़ता है जो बेहद दुर्गम पहाड़ी सड़क है। सातारा जिले में महाबलेश्वर हिल स्टेशन बनने के बाद करीब 150 साल पूर्व इस सड़क का निर्माण किय गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भयानक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए बस हादसे में लोगों की मौत से काफी दुखी हूं। जान गंवाने वाले परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाबलेश्वर बस हादसे में लोगों की मौत की खबर से दुख हुआ। उन्होंने मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन जरूरी सहायता के लिए सभी प्रयास कर रहा है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक जताया है।

सड़क के किनारे मिट्टी में फिसली बस और खाई में जा गिरी : प्रकाश सावंत

इस दुर्घटना में जीवित बचे विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रकाश सावंत देसाई ने कहा कि बस का टायर सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी में फिसली। फिर खाई की ओर घिसटते हुए करीब 300 फुट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना का एहसास होने पर वह बस से कूद गए जिससे मामूली चोटें आई। उसके बाद वह किसी तरह बाहर आए और नेटवर्क में आने पर दुर्घटना की सूचना स्थानीय विधायक भरत गोगावले को दी।

40 कर्मचारियों ने की थी पिकनिक जाने की तैयारी
बालासाहेब सावंत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी तकरीबन हर साल पिकनिक पर जाते हैं। विश्वविद्यालय के निदेशक संजय भावे के अनुसार करीब 40 कर्मचारियों ने महाबलेश्वर पिकनिक जाने की तैयारी की थी लेकिन, अंतिम समय में सिर्फ 31 कर्मचारी ही महाबलेश्वर के लिए रवाना हुए। जिन कर्मचारियों ने पिकनिक जाने से परहेज किया उनके परिवार ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इन्हीं में से एक प्रवीण रणदिवे ने अपनी नई नवेली दुल्हन की जिद के कारण ऐन मौके पर पिकनिक जाने से मना कर दिया था। इस हादसे के बाद उन्हें झटका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed