फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahanagar Gas increased the retail price of CNG and PNG by Rs 2 each 

महंगाई की मार: महानगर गैस ने मुंबई में बढ़ाए सीएनजी और पीएनजी के दाम 

Mon, 04 Oct 2021 10:23 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Oct 2021 10:23 PM IST
सार

एमजीएल ने कहा कि उसे सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

विज्ञापन
Mahanagar Gas increased the retail price of CNG and PNG by Rs 2 each 
सीएनजी पंप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र द्वारा पिछले सप्ताह घोषित घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की भारी वृद्धि के बाद, महानगर गैस लिमिटेड ने सोमवार को सीएनजी और पीएनजी के खुदरा मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। 

विज्ञापन


एमजीएल ने एक बयान में कहा कि लागत में भारी वृद्धि को देखते हुए कंपनी सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य है।
विज्ञापन


एमजीएल ने कहा कि री-गैसीफाइड तरलीकृत प्राकृतिक गैस की कीमत भी अब ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, इसके कारण गैस की खरीद की लागत में बड़ी वृद्धि हुई है। इसने हमें मूल्य संशोधन कर दाम बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई और उसके आसपास सीएनजी और घरेलू पीएनजी का मूल्य क्रमशः स्लैब 1 ग्राहकों के लिए 54.57 रुपये/किलोग्राम और 32.67 रुपये/एससीएम और स्लैब 2 ग्राहकों के लिए 38.27 रुपये/एससीएम होगा।

नई कीमतों के बावजूद सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले 65 फीसदी और डीजल के मामले में 44 फीसदी सस्ता है। घरेलू पीएनजी एलपीजी के मुकाबले 34 फीसदी सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed