फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: Uddhav convenes meeting of party MPs on Monday to discuss presidential polls  

Presidential Election: उद्धव ठाकरे ने बुलाई पार्टी सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर होगी चर्चा 

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
सार

शिवसेना के कुछ सांसदों ने नेतृत्व से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को कहा है। इस लिहाज से बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Maha: Uddhav convenes meeting of party MPs on Monday to discuss presidential polls  
Uddhav Thackeray - फोटो : ANI

विस्तार

अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर फैसला लेने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है। सिंधुदुर्ग से शिवसेना सांसद विनायक राउत ने रविवार को कहा कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी। उन्होंने कहा कि इसका एजेंडा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर चर्चा करना है। शिवसेना के कुछ सांसदों ने पहले नेतृत्व से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को कहा था।

विज्ञापन


अतीत में शिवसेना ने एनडीए के साथ नाता तोड़ लिया था और प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी (दोनों कांग्रेस नेताओं) की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। शिवसेना ने 2019 में एनडीए छोड़ दिया क्योंकि पार्टी ने पुराने सहयोगी भाजपा को छोड़कर महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई थी। पिछले हफ्ते शिवसेना सांसद राहुल शेवाले और राजेंद्र गावित ने ठाकरे को पत्र लिखकर पार्टी से मुर्मू का समर्थन करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed