{"_id":"62cb1f164d073c2fdf115ede","slug":"maha-uddhav-convenes-meeting-of-party-mps-on-monday-to-discuss-presidential-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: उद्धव ठाकरे ने बुलाई पार्टी सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर होगी चर्चा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Presidential Election: उद्धव ठाकरे ने बुलाई पार्टी सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर होगी चर्चा
Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
शिवसेना के कुछ सांसदों ने नेतृत्व से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को कहा है। इस लिहाज से बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
विस्तार
अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर फैसला लेने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है। सिंधुदुर्ग से शिवसेना सांसद विनायक राउत ने रविवार को कहा कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी। उन्होंने कहा कि इसका एजेंडा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर चर्चा करना है। शिवसेना के कुछ सांसदों ने पहले नेतृत्व से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को कहा था।
विज्ञापन
अतीत में शिवसेना ने एनडीए के साथ नाता तोड़ लिया था और प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी (दोनों कांग्रेस नेताओं) की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। शिवसेना ने 2019 में एनडीए छोड़ दिया क्योंकि पार्टी ने पुराने सहयोगी भाजपा को छोड़कर महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई थी। पिछले हफ्ते शिवसेना सांसद राहुल शेवाले और राजेंद्र गावित ने ठाकरे को पत्र लिखकर पार्टी से मुर्मू का समर्थन करने की मांग की थी।
विज्ञापन