फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: Special medical arrangements at railway stations Doctors medical staff will be present at all time

Maha Kumbh: महाकुंभ में रेलवे स्टेशनों पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था; हर वक्त डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे

Tue, 07 Jan 2025 03:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 03:59 AM IST
सार

विशेष चिकित्सा सेवाएं भारतीय रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी जंक्शन व प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं। इन रूम्स में हमेशा डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Maha Kumbh: Special medical arrangements at railway stations Doctors medical staff will be present at all time
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। इन सुविधाओं में 24x7 ऑब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। पिछले महाकुंभ के दौरान एक लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई थी। 

विज्ञापन


इस बार रेलवे एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विशेष चिकित्सा सेवाएं भारतीय रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी जंक्शन व प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं। इन रूम्स में हमेशा डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। यहां सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मौजूद होंगे, जिससे यात्रियों को त्वरित उपचार प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन


महाकुंभ में चार विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच
इससे पहले प्रयागराज में चार विदेशी नागरिकों को संदिग्ध पाए जाने के बाद उनसे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद उसे वापस रूस भेज दिया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, एक रूसी नागरिक, एक जर्मन नागरिक और बेलारूस के दो नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। जर्मनी और बेलारूस के नागरिकों के कागजात सही पाए गए और उन्हें जाने दिया गया। हालांकि, चौथे व्यक्ति मॉस्को (रूस) निवासी आंद्रे के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। नतीजतन, उसे वापस रूस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed