फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: Attempts being to made disturb peace in Aurangabad, halting protest against renaming, says AIMIM leader

Maharashtra: AIMIM सांसद ने औरंगाबाद में आंदोलन खत्म करने का एलान किया, बोले- माहौल खराब करने की हो रही कोशिश

Sat, 18 Mar 2023 10:45 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Mar 2023 10:45 AM IST
सार

जलील ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'लोग यहां सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करने के लिए बाहर (औरंगाबाद से बाहर) से आ रहे हैं। हमने अपने आंदोलन को रोक दिया है। अब शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।' 

विज्ञापन
Maha: Attempts being to made disturb peace in Aurangabad, halting protest against renaming, says AIMIM leader
एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके खिलाफ एआईएमआईएम का चल रहा आंदोलन आज खत्म कर दिया जाएगा। इस बीच, एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने दावा किया कि औरंगाबाद में शांति भंग करने की कोशिश हो रही है। इसलिए हमने अपने आंदोलन को वापस लेने का फैसला लिया है। अब शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है।  
विज्ञापन


जलील ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'लोग यहां सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करने के लिए बाहर (औरंगाबाद से बाहर) से आ रहे हैं। हमने अपने आंदोलन को रोक दिया है। अब शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।' 
विज्ञापन


जलील ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय के बाहर करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई भूख हड़ताल शनिवार से बंद हो जाएगी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद ने कहा, 'हम नाम बदलने के खिलाफ कानूनी लड़ाई को मजबूत करने के प्रयास जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद शहर का नाम धाराशिव करने की मंजूरी दी थी। औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया है, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed